Yashaswi Jaiswal Irani Cup 2023: मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का बल्ला रन उगले ही जा रहा है। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने ईरानी कप (Irani Cup 2023) की पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था।
259 गेंदों पर उन्होंने 213 रनों की तेज पारी खेली थी। इसमें 30 चौके और 3 छक्के शामिल थे। अब अपने ईरानी कप (Irani Cup 2023) डेब्यू मुकाबले की दूसरी पारी में भी उन्होंने शतक ठोक दिया है। यशस्वी जायसवाल (Yashaswi Jaiswal) ने पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी धमाका किया है।
Yashaswi Jaiswal ने रचा इतिहास

यशस्वी जायसवाल ने अपने ईरानी कप डेब्यू मैच में दोनों पारियों में शतक (century) लगाकार इतिहास बना दिया है। इसी मैच की पहली पारी में यशस्वी ने 213 रनों की पारी खेली थी, जबकि अब दूसरी पारी में उन्होंने फिर शानदार शतक जमाया। इस तरह ईरानी कप के एक मैच में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले वह भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
Shikhar Dhawan का टूटा रिकॉर्ड
2011 में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यशस्वी इस मैच में 357 रन बना चुके हैं। उन्होंने पहली पारी में 259 गेंदों में 213 रनों की पारी खेली, जिसमें 30 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
दूसरी पारी में 16 चौके और 3 छक्के की मदद से 144 रन बनाए। शिखर धवन ने भी रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए ही रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने पहली पारी में 177 और दूसरी पारी में 155 रनों का स्कोर बनाया था।

यशस्वी जायसवाल से पहले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से लेकर विराट कोहली (Virat Kohli) तक ईरानी ट्रॉफी के एक मैच में दोहरा शतक और शतक लगाने का कारनामा नहीं कर सके। 2 बल्लेबाजों ने दोनों पारियों में शतक जरूर लगाए हैं, लेकिन कोई इस दौरान दोहरे शतक तक नहीं पहुंच सका था। शिखर धवन और हनुमा विहारी ने दोनों पारियों में शतक ठोका था।