Ravindra Jadeja catch: आईपीएल 2023 के 12वें मुकाबले में, दुनिया के बेहतरीन फील्डर्स में से एक रविंद्र जडेजा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जडेजा ने एक हैरतअंगेज कैच पकड़कर यह साबित कर दिया कि वे दुनिया के बेहतरीन फील्डर्स में से एक हैं।
उन्होंने मुंबई इंडियंस के कैमरून ग्रीन के रॉकेट शॉट को नॉन स्ट्राइकर एंड पर लपक कर पकड़ा। इस वायरल कैच के बाद से जडेजा (Ravindra Jadeja catch) सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
Ravindra Jadeja catch के बाद छा गए

इसी बीच, एक 10 साल पुराना ट्वीट महेंद्र सिंह धोनी का भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी ने अपने ट्वीट में रविंद्र जडेजा की तारीफ की थी जब उन्हें भारतीय टीम के साथ जुड़ा था। महेंद्र सिंह धोनी ने 9 अप्रैल 2013 को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट शेयर किया था। माही ने उस ट्वीट में लिखा था, ‘सर जडेजा कैच पकड़ने के लिए भागते नहीं हैं, बल्कि बॉल खुद जडेजा को ढूंढ लेती है और उनके हाथों में आ जाती है।’
ये रहा MS Dhoni का tweet
CSK के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने रविंद्र जडेजा की फील्डिंग की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया था, जिससे फैंस को महेंद्र सिंह धोनी के ट्वीट की याद आ रही है। बताया जा रहा है कि रविंद्र जडेजा ने वानखेड़े के मैदान पर अपनी फील्डिंग के साथ-साथ गेंदबाजी से भी लोगों को चौंका दिया।
ऐसा रहा IPL-2023, CSK vs MI का मैच
जडेजा ने मुंबई इंडियंस के तीन बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाया था। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। जडेजा ने ईशान किशन, कैमरून ग्रीन और तिलक वर्मा को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया था।
also read: IPL 16 में शर्म के मारे हिटमैन दिखे मुंह छिपाते!
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपनी गेंदबाजी कला का बखूबी प्रदर्शन किया। सिर्फ जडेजा ही नहीं मिचेल सेंटनर और तुषार देशपांडे ने भी दो-दो विकेट लिए। इस मुकाबले में सिसांडा मंगाला ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
वहीँ मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सिर्फ 157 रन ही बनाए। इसके बाद चेन्नई ने अजिंक्य रहाणे (61) और ऋतुराज गायकवाड़ (40) की अद्भुत पारियों के साथ मुकाबले को 18.1 ओवर में जीत दर्ज की।