भारतीय टीम के दो खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) और अक्षर पटेल (Axar Patel) पिछले महीने शादी के बंधन में बंध गए। दोनों खिलाड़ी अपनी पत्नियों के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। अक्षर पटेल सोमवार को अपनी पत्नी के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे।

अक्षर पटेल (Axar patel)महाकाल के दरबार में भस्म आरती में भी शामिल हुए। दोनो पति पत्नी ने मिलकर महाकाल के दरबार में पूजा करी। जिसकी तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अक्षर पटेल ने बताया कि वह 5 साल पहले भी महाकाल के दर्शन करने गए थे, लेकिन भस्म आरती में शामिल नहीं हो पाए थे। लेकिन उसी समय से उन्हें भस्म आरती में शामिल होने बहुत का मन था। इतने समय के बाद जाकर उनकी यह तमन्ना पूरी।

पटेल ने आगे कहा कि बाबा महाकाल को वह बहुत मानते हैं बड़े ही सच्चे मन से उनकी भक्ति करते हैं। महाकाल की भस्म आरती देखकर बहुत अच्छा लगा। जैसे दर्शन चाहता था वैसे ही दर्शन हुए। अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीसरे टेस्ट मैच में हिस्सा लेने के लिए इंदौर पहुंच गए हैं।