इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स T20 में इतनी शानदार बल्लेबाजी करते हैं। कि अपने बल्लेबाजी दम पर वह दुनिया के हर कोने में जाने जाते हैं। लेकिन दूसरी तरफ उनकी जिंदगी विवादों से भी भरी हुई है। कई बार इस खिलाड़ी ने ऐसी कुछ हरकतें कर दी हैं जिससे इन पर बैन लगाया जा चुका है।

एलेक्स हेल्स का जन्म 1989 में लंदन के करीब हुआ था। इन्होंने अपना पहला डेब्यू मैच 2011 में इंग्लैंड के लिए खेला था। लेकिन टेस्ट मैच खेलने का मौका उन्हें 4 साल बाद 2015 में मिला था। एलेक्स हेल्स ने 70 ओडीआई में 2419 रन जड़े हैं, जिसमें इनके द्वारा लगाए गए 6 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 75 T20 मुकाबले खेले है और 2014 रन जड़े हैं, जिसमें 1 शतक और 12 अर्ध शतक शामिल हैं।


इनके विवादों की कहानी 2017 से शुरू हुई। जब इन्होंने नाइट क्लब में मारपीट की, और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इन्हें 6 मुकाबलों के लिए बैन कर दिया था। उसके बाद अप्रैल 2019 में वे 21 दिन के अंदर 2 बार ड्रग टेस्ट में फेल हो गए थे। जिसकी वजह से उन्हें वनडे वर्ल्ड कप की टीम से बाहर निकाल दिया गया था।


इतना ही नहीं इस खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड डैनी गिसबोर्न ने भी इनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि, एलेक्स हेल्स उन्हें धोखा दे रहे थे। रिलेशन में रहते हुए हेल्स ने दूसरी महिला के साथ दोस्ती की थी।