Image Source : PTI REPRESENTATIONAL
श्रीलंका की नेवी ने 9 मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

चेन्नई: तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई के 9 मछुआरों को श्रीलंका की नेवी ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) पार कर अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मछुआरों की गिरफ्तारी बुधवार की रात हुई जब वे पुदुक्कोट्टई जिले के कोट्टईपट्टिनम और जगदीपत्तनम से 2 मोटर वाली नावों में मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में श्रीलंका ने कई भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और सभी पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करके मछली मारने का आरोप लगाया है।

पूछताछ के बाद मछुआरों को किया गिरफ्तार

तटीय सुरक्षा समूह (CSG) के सूत्रों के मुताबिक, 13 सितंबर को 4 मछुआरे, एन. अरुण (35), जी. मरुधु (42), के. सुंदरम (35) और एस. सेल्वराज (38) कोट्टईपट्टिनम से एक मशीनीकृत नाव पर मछली पकड़ने गए थे। वे ‘नींदनथीवु’ में मछली पकड़ रहे थे, उसी दौरान श्रीलंका की नेवी ने उन्हें हिरासत में ले लिया, और पूछताछ के लिए उन्हें श्रीलंका में कांकेसंथुराई नौसेना बेस पर ले गई। इसके अलावा 13 सितंबर की सुबह पुदुकोट्टई जिले में जेगथापट्टिनम में 5 मछुआरों का एक अन्य समूह, आर. केसवन (35), आर. कुमार (38), आर. गुना (20), मुरुगेसन (45) और के. मुथु (43) मछली पकड़ने गया था।

बर्बाद हो रहे श्रीलंका की भारत ने की थी मदद
जेगथापट्टिनम से पकड़े गए 5 मछुआरों को भी श्रीलंकाई नौसेना ने नींदनथीवू से हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए कांकेसंथुराई नौसेना बेस ले जाया गया। बता दें कि मछुआरों को तो कुछ दिनों की कैद के बाद जमानत मिल जाती है, लेकिन उनकी महंगी मशीनीकृत नावें नेवी द्वारा जब्त कर ली जाती हैं। ऐसा होने पर इन मछुआरों की आजीविका पर काफी बड़ा संकट आ जाता है। बता दें कि हाल ही में जब श्रीलंका पर आर्थिक संकट आया था तो भारत ने बढ़-चढ़कर मदद की थी, ऐसे में श्रीलंकाई नौसेना की इन गिरफ्तारियों की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना होती है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Aman Mishra

Hii my name is Aman Mishra and i am writer and sports news editor in web news portal scoopwhoops.in.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *