World 5 Richest Cricketers: हम सभी जानते हैं कि भारत में क्रिकेट जितना महत्वपूर्ण कोई दूसरा खेल नहीं है। एसा इसलिए हैं क्योंकि हर घर में माता-पिता अपने बच्चों को इसे खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसकी वजह यह है की क्रिकेट में ना सिर्फ़ पैसा बनाया जाता है बल्कि आप एक महान हस्ती भी बन सकते है।

World 5 Richest Cricketers
World 5 Richest Cricketers

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी न केवल बड़ी रकम कमाते हैं, बल्कि वे दुनिया भर में ख्याति भी प्राप्त करते हैं। नतीजतन, हर भारतीय परिवार का बेटा क्रिकेटर बनने की ख्वाहिश रखता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के शीर्ष दस सबसे अमीर क्रिकेटरों में से पांच भारत से हैं। जिसमें तेंदुलकर सूची में सबसे ऊपर हैं।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट की दुनिया में कितने रिकॉर्ड बनाए हैं। जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की क्षमताओं से भी परे हैं। वहीं, दौलत के मामले में भी क्रिकेट के भगवान का कोई मुकाबला नहीं है। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति 870 करोड़ रुपए यानी 115 मिलियन डॉलर है।

महेंद्र सिंह धोनी

सचिन के बाद दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हैं। जिनके पास 840 करोड़ यानी 111 मिलियन डॉलर की संपत्ति है।

विराट कोहली

भारत की रन मशीन विराट कोहली सचिन और धोनी के बाद आते हैं। कोहली की नेटवर्थ 92 मिलियन डॉलर यानी 696 करोड़ रुपए है। फोर्ब्स 2020 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में किंग कोहली इकलौते क्रिकेटर हैं।

वीरेंद्र सहवाग

विराट के बाद टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम इस लिस्ट में आता है। जिनकी कुल संपत्ति 303 करोड़ रुपये है।

युवराज सिंह

सहवाग के बाद छह छक्कों के लिए मशहूर पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह का नाम है। यूवी की कुल संपत्ति 265 करोड़ रुपये है।


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *