Virat-Anushka at Mahakaleshwar Temple: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। इस सीरीज में अबतक तीन मुकाबले हो चुके हैं। जिसमें 2 मुकाबले टीम इंडिया के नाम रहे हैं। वहीं मैच का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता है। वहीं इस सीरीज के बीच भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) महाकाल मंदिर (Ujjain Mahakaleshwar Temple) पहुंचे हैं।

दोनों की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 34 साल के विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह तीनों टेस्ट मैच में फ्लॉप रहे हैं। तीसरे टेस्ट में हार के बाद स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का (Virat Kohli and Anushka Sharma) के साथ उज्जैन (Ujjain) पहुंचे।

महाकाल के मंदिर पहुंचे Virat-Anushka

विराट और अनुष्का ने शनिवार सुबह महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। विराट और अनुष्का ने भस्म आरती में भी भाग लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। टीम इंडिया के विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने 4 मार्च को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए।

पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए विराट-अनुष्का

Virat-Anushka at Mahakaleshwar Temple

विराट और अनुष्का बाबा महाकाल (Mahakaleshwar Jyotirlinga) की सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए थे। इस दौरान वह पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। विराट धोती पहने हुए थे तो अनुष्का साड़ी पहने दिखीं। विराट बाकायदा त्रिपुंड लगाए हुए थे।

महाकाल के दर्शन करके अच्छा लगा- अनुष्का शर्मा

Virat-Anushka at Mahakaleshwar Temple

इस दौरान दोनों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर के नंदी हाल में रहे। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया के साथ बातचीत में जय महाकाल कहा तो अनुष्का ने कहा कि उन्हें दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। आपको बता दें की विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंदौर टेस्ट की पहली पारी में 22 और दूसरी में 13 रन बनाए।

इससे पहले, दिल्ली और नागपुर टेस्ट में भी उनका यही हाल रहा था। ऐसे में अपने रुठे बल्ले को मनाने और खोई फॉर्म हासिल करने के लिए विराट कोहली एक बार फिर भगवान के दर पर पहुंचे हैं। इससे पहले, नए साल की शुरुआत में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बाबा नीम करौली के आश्रम पहुंचे थे। वे 2 दिन वृंदावन में ही रहे थे। इसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे थे, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *