Shubman Gill Story: शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट का नया चेहरा बनकर उभरे हैं। वनडे, टेस्ट और अब टी20 में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण वह अभी भी सुर्खियों में हैं। उनका बल्ला कभी बोलना बंद नहीं करता। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में शानदार शतक जड़कर अपनी अलग पहचान बनाई हैं। शुभमन तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

शुभमन को आउट किया तो 100 रुपये मिलेगे

शुभमन की सफलता में उनके पिता का अहम योगदान है। अपने परिवार वालों की मदद से ही शुभमन इस खेल में आगे बढ़ पाए हैं। बचपन से ही उनके पिता ने उन्हें खूब अभ्यास कराया है। पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले शुभमन कई गेंदबाजों का सामना करते हुए बड़े हुए हैं।

इसके लिए उनके पिता ने एक अलग तरीका अपनाया। शुभमन को आउट करने के लिए वह गेंदबाजों के सामने एक शर्त रखते थे। इस स्टार बल्लेबाज ने खुलासा किया कि उनके पिता गेंदबाजों से कहा करते थे कि अगर शुभमन को आउट किया तो वह उन्हें 100 रुपये देंगे।

पंजाब के खेतों से इंडियन टीम का सफर

शुभमन गिल ने कहा कि खेती ही उनके पूरे परिवार की आजीविका थी। उन्हें अभ्यास करने के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ा क्योंकि उनका परिवार गाँव में रहता था। यह बहुत लंबी दूरी थी। यह देखकर पिता ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। उन्होंने चंडीगढ़ स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। वह समय-समय पर गांव में खेती करने जाते थे। इसका असर खेती पर पड़ने लगा था।

युवराज सिंह की सहायता

अपने शुरुआती दिनों में शुभमन गिल को युवराज सिंह और हरभजन सिंह से विशेष सहायता मिली। जब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कदम रखा, तो ये दोनों दिग्गज बेहद मददगार थे। शुभमन ने कहा था कि लॉकडाउन के दौरान युवराज सिंह ने उनकी काफी मदद की। लॉकडाउन के दौरान वह युवराज के पास जाते थे। वहां में अभ्यास करता था, जिम जाता था और गपशप करता था। शुभमन ने युवराज को अपना गुरु बताया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *