Umesh Yadav Visits Mahakaleshwar Temple In Ujjain: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में वीआईपी का आना लगातार जारी है। यहां एक महीने के भीतर भारतीय टीम के करीब आधा दर्जन खिलाड़ी बाबा महाकाल (Mahakaleshwar Jyotirlinga) दर्शन कर चुके हैं।
सोमवार को भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव (Umesh Yadav) महाकाल मंदिर पहुंचे। वे यहां सुबह 4:00 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। नंदीहाल में बैठकर शिव आराधना में लीन दिखाई दिए। आपको बता दें की हाल ही में इंदौर में हुए भारत और आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ और केएल राहुल ने अपनी पत्नी अथिया के साथ महाकाल के दर्शन किए थे।
Also Read: विराट कोहली की बैटिंग स्टाइल को सुनील गावस्कर ने बताया खराब, कहा- वो तो ऐसे खेल रहा हैं जैसे…!
Umesh Yadav ने किए महाकाल के दर्शन

अब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी उमेश यादव (Umesh Yadav) ने अपनी पत्नी तान्या के साथ महाकाल के दर्शन किए। वे सुबह 4:00 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। भस्म आरती के बाद वे गर्भगृह में दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल का जल एवं दूध से अभिषेक किया।

इस दौरान मंदिर समिति के नियम अनुसार धोती और शोला पहन रखा था। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल (Mahakaleshwar Temple Ujjain) से देश दुनिया में सुख शांति की प्रार्थना की है।
भारतीय न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, यादव (Umesh Yadav Statement) ने कहा, “आज, मैं यहां बाबा महाकाल की पूजा करने पहुंचा हूं। मैंने प्रार्थना की कि सभी की मनोकामनाएं पूरी हों। दुनिया में शांति और खुशी हो।”
आपको बता दें की पिछले कुछ दिन उनके लिए अच्छे नहीं रहे हैं। उमेश ने पिछले महीने अपने पिता को खो दिया जो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। भारतीय पेसर के पिता का देहांत 23 फरवरी को हो गया। उमेश के पिता 74 साल के थे जो पिछले कुछ महीने से बीमार थे। हालांकि भगवान के दर्शन के बाद अब उमेश यादव (Umesh Yadav) भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।