टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया है। सूर्यकुमार यादव अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से बड़ा सम्मान पाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। सूर्यकुमार यादव को साल का बेस्ट T20 क्रिकेटर चुना गया है। सूर्यकुमार यादव ICC T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने जाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
सूर्यकुमार यादव ने 2022 में T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 31 T20 इंटरनेशनल मैचों में 46.56 के औसत और187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए। जिसमें दो शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं।
सूर्यकुमार यादव को मिला विशेष उपलब्धि।
सूर्यकुमार यादव को उनकी अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए ICC T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 68 छक्के और 106 चौके भी लगाए हैं। सूर्यकुमार यादव की इस सम्मान की राह आसान नहीं थी। सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, इंग्लैंड के सैम करेन और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को हराकर यह पुरस्कार जीता।
सूर्यकुमार यादव इस समय दुनिया के शीर्ष T20 बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार यादव 2022 में T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1164 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। सूर्यकुमार यादव एक वर्ष में 1000 रन या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने। इसी का नतीजा है, कि आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के साथ एक बड़ा तोहफा भी दिया है।
सूर्यकुमार यादव इस वक्त दुनिया के टॉप टी20 बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 रैंकिंग में 908वें स्थान पर हैं। सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए 45 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 46.41 के औसत और 180.34 के स्ट्राइक रेट से 1578 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और तेरह अर्धशतक शामिल हैं।