वर्ष 2023 में महिला इंडियन प्रीमियर लीग का पहला संस्करण खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 4 मार्च से होगी। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस (Gujrat titans) एक दूसरे के आमने सामने होंगे। सभी महिला खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। आपको बता दें कि भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) भी मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो गई हैं। लेकिन उनके इस फैसले से फैंस काफी नाराज हो गए हैं, और उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुई Harmanpreet Kaur

4 मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइंट्स एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। यह मुक़ाबला नवी मुंबई के डी वाई पाटील स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच की तैयारी बड़े ही जोरो शोरो से कर रही है। 25 फरवरी को इस टीम ने हेड कोच चार्लोट एडवर्ड्स की देखरेख में पहले प्रैक्टिस सत्र में हिस्सा लिया।

आपको बता दें कि कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) भी इस टीम में शामिल हो गई है। इस बात की जानकारी खुद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी। लेकिन फैंस को ये खबर बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।

हरमनप्रीत कौर के मुंबई इंडियंस में शामिल होने की खबर सुनते ही फैंस बुरी तरीके से भड़क गए और उन्होंने  हरमन को ट्रोल करना शुरू कर दिया।  हाल ही में कौर की अगुवाई में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला 5 रनों से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इसी वजह से फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *