मुंबई में वीमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन जारी है. इस ऑक्शन में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस समेत कुल 5 टीमें हैं। रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, और गुजरात जायंट्स शामिल हैं। इस ऑक्शन में सभी टीम कुल 409 खिलाड़ियों पर बिडिंग करेंगी। इन 409 खिलाड़ियों में 246 भारतीय खिलाड़ी और 163 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। बहरहाल, भारतीय ओपनर स्मृति मंधानाा(Smriti Mandhana) को भारी-भरकम राशि मिली है।

RCB की टीम ने 3.4 करोड़ रुपये की बड़ी बोली के साथ समृति मंधाना को अपने टीम में शामिल किया। समृति मंधाना के लिए यह बेहद खास पल था। महिला क्रिकेट में विराट कोहली मानी जाने वाली समृति मंधाना इस साल मार्च के महीने में होने वाले महिला प्रीमियर लीग में विराट कोहली की तरह RCB के लिए खेलती नजर आएंगी। RCB की टीम में शामिल होते ही समृति मंधाना खुशी से झूम उठी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा।

Smriti Mandhana का नहीं रहा खुशी का ठिकाना

भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज नीलामी के तहत जाने वाली पहली खिलाड़ी थी। उनके लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच तेजी से बोली लगाने की होड़ लग गई। मंधाना को खरीदने के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। उसके बाद आरसीबी की एंट्री हुई। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। मंधाना को खरीदने के लिए कुल 28 बार बोली लगी। मुंबई ने 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खुद को अलग कर लिया। आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपये में मंधाना को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

आरसीबी टीम में खुद को खरीदा जाता देख खुद मंधाना की खुशी की ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया की सभी खिलाड़िया उन्हें आरसीबी टीम में शामिल होने की बधाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में खुद स्मृति और उनकी साथी खिलाड़ी जोरों से तालियां बजाती हुई और खुशियां मनाती हुई नजर आ रही है। बहरहाल, सोशल मीडिया पर टीम इंडिया का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, क्रिकेट फैंस लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *