टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच में तूफानी शतक जड़ा हैं। उन्होंने नाबाद पारी में 63 गेंदों में 126 रनों की पारी खेली हैं। गिल ने 54 गेंदों में अपना शतक ठोका हैं।
शुभमन गिल का शतक उन्हें तीनों प्रारूपों में शतक बनाने वाला पांचवां भारतीय बल्लेबाज बना दिया है। वह सूची में रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना और केएल राहुल के साथ शामिल हो गए हैं। शुभमन गिल T20I शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय हैं।
शुभमन गिल द्वारा सुरेश रैना का रिकॉर्ड टूट गया है। गिल ने यह कारनामा तब किया जब वह 23 साल और 146 दिन के थे। रैना ने 23 साल 156 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। सुरेश रैना ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में 101 रन बनाए थे।
शुभमन का वनडे और टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। यानी शुभमन का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर है। शुभमन ने पिछले महीने वनडे की एक पारी में 208 रन बनाए थे।
वहीं, गिल के टी20 में 126 नाबाद रन हैं। शुभमन की पारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया हैं। इस मैच में चैंपियन भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने भी भाग लिया था। साथ ही सचिन तेंदुलकर, बीसीसीआई सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी खेल देखने पहुंचे हैं।