Rohit Sharma Completed 6000 Runs In IPL: आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 25वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस (SRH vs MI) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एसआरएच के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में SRH टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने तेजी से खेलते हुए टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई है।

Also Read: स्टेडियम के बाहर जाके गिरी गेंद! Rahane ने लगाया गगनचुंबी छक्का।

Rohit Sharma ने पूरे किए 6000 रन

Rohit Sharma

इस दौरान एमआई कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल इतिहास में एक खास रिकॉर्ड कतो अपे नाम कर लिया है और आईपीएल में ऐसा करने वाले में चौथे बल्लेबाज भी बन गए हैं। दरअसल रोहित शर्मा (Rohit Sharma 6000 Runs In IPL) ने अपने आईपीएल करियर में 6,000 रन पूरे कर लिए हैं। मैच से पहले रोहित शर्मा को 6,000 रन पूरे करने के लिए केवल 14 रन की दरकार थी। उन्होंने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को चौका जड़ कर यह उपलब्धि हासिल की।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 18 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित की यह पारी भले ही छोटी रही हो लेकिन इस पारी को वह हमेशा याद रखेंगे। इस मैच में उन्होंने 14 रन बनाते ही यह रिकॉर्ड उनके नाम हो गया।मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma 6000 Runs) से पहले सिर्फ विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वार्नर ही आईपीएल में यह कारनामा कर पाए हैंं।

Also Read: IPL के नियमों को तोड़ना विराट कोहली को पड़ा भारी, BCCI ने सुनाई बड़ी सजा।

रोहित शर्मा इस खास लिस्ट में हुए शामिल

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली का नाम आता है। उन्होंने 188 पारियों में 6844 रन बनाये हैं। उनके बाद शिखर धवन का नाम है। शिखर धवन ने 199 पारियों 6477 रन बनाये हैं। तीसरे नम्बर पर डेविड वॉर्नर हैं। डेविड वॉर्नर ने 165 आईपीएल पारियों में 6109 रन अपने नाम किये हैं। अब रोहित शर्मा भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 227 पारियों में अपने 6000 रन पूरे कि।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *