RCB vs MI Women’s Premier League 2023: महिला प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को नौ विकेट से हरा दिया है। बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा था। मुंबई ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मुंबई ने आरसीबी को नौ विकेट से हराया
156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने 14.2 ओवर में 159 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए हीली मैथ्यूज ( Hayley Matthews) ने सबसे ज्यादा नाबाद 77 रन बनाए। वहीं, नेट शिवर ने नाबाद 55 रन की पारी खेली।
इस टूर्नामेंट में यह मुंबई की लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। दो मैच के बाद मुंबई के पास चार अंक हैं, जबकि आरसीबी को लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
How about that for a start! 🔝
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 5, 2023
2️⃣ legends, 1️⃣ frame & a historic opening day of the #TATAWPL! 🙌 🙌
Captain @ImHarmanpreet and Bowling Coach & Mentor @JhulanG10 chat up after @mipaltan's win 👍 👍 – By @ameyatilak
Full Interview 🎥 🔽 #GGvMIhttps://t.co/XZoh6assR1 pic.twitter.com/iaPXq6cnJz
हीली मैथ्यूज ने 26 गेंद में अर्धशतक लगाया
हीली मैथ्यूज (Hayley Matthews) ने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह अपनी पारी में अब तक 8 चौके और एक छक्का लगा चुकी हैं। उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मुंबई को बहुत बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है और यह टीम लगातार दूसरे मैच में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।
Also read :IND vs AUS: टेस्ट सीरीज के बीच आई बड़ी खबर,ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान,हर कोई हुआ हैरान।
आरसीबी ने मुंबई के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा
अमेलिया केर ने मेगन शूट को आउट कर आरसीबी की पारी 155 रन पर समेट दी है। स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की टीम इस मैच में 18.4 ओवर में ही ऑल आउट हो गई और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई।
मेगन शूट 14 गेंद में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। विकेटकीपर यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatiya) ने उन्हें अमेलिका केर की गेंद पर स्टंप आउट किया। अब मुंबई के सामने जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य है।