Nicholas Pooran ने IPL 2023 का जड़ा सबसे तेज अर्धशतक।

Nicholas Pooran Fastest Fifty: IPL 2023 में इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच मुकाबला खेल जा रहा है। इस मैच में आरसीबी ने लखनऊ को जीतने के लिए 213 रनों का टारगेट दिया। बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब ओपनर काइल मेयर्स बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने आतिशी बल्लेबाजी की और मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।

Nicholas Pooran ने 15 गेंदों मे पुरा किया अर्धशतक

Nicholas Pooran Fastest Fifty

आईपीएल 2023के 15वें मुकाबले में निकोलस पूरन ने आरसीबी (RCB) के घर (चिन्नास्वामी स्टेडियम) में घुसकर ऐसी ताबड़तोड़ बल्ले बाजी की कि मैच का रुख ही पलट दिया। पूरन ने महज 15 गेंदों में पचासा मार आईपीएल के इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी ठोक डाली। महज 15 गेंद पर 3 चौके और 6 आसमानी छक्के जमाते हुए उन्होंने पचास रन ठोक डाले। इससे पहले 9 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 गेंद पर अर्धशतक जमाया था।

Also Read: फाफ डुप्लेसिस ने लगाया IPL 2023 का सबसे लंबा छक्का, गेंद को पहुंचाया स्टेडियम में बाहर, देखें वीडियो।

इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वह केएल राहुल और पैट कमिंस के बाद कम गेंदों में फिफ्टी ठोकने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम पर दर्ज है। 14 गेंद पर उन्होंने पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए यह 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। पिछले सीजन में कोलकाता के लिए खेलते हुए पैट कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 14 गेंद पर ही अर्धशतक बनाया था।

यूसुफ पठान और सुनील नरेन ने भी 15 गेंदों में अर्धशतक जमाया है। इसके बाद अब 15 गेंद पर फिफ्टी जमाने वाले निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) इस लिस्ट के पांचवे नंबर पर आ गए हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक विकेट से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत हासिल कर ली है। मैच को बात करें तो लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक विकेट से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही यह टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

Also Read: चिन्नास्वामी के मैदान पर Virat Kohli के बल्ले ने उगली आग! 50 मारकर मचाई तबाही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *