MS Dhoni Fan: आईपीएल 2023 (IPL 2023) के छठे मुकाबले में दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम जब लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने उतरी तो फैंस के बीच एमएस धोनी के लिए गजब की दीवानगी देखने को मिली। धोनी (MS Dhoni) के फैंस वैसे तो उनके लिए कई-कई अतरंगी अंदाज से दीवानगी दिखाते हैं, कोई बॉडी पर उनका टैटू बनवा लेता है तो कोई उनके नाम से अपने पूरे शरीर को रंग लेता, लेकिन अब धोनी के लिए एक अलग तरीके की दीवानगी देखने को मिली है।
MS Dhoni के फैन का वीडियो हुआ वायरल

एमएस धोनी (MS Dhoni) की दीवानगी को लेकर एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर बात की जाए तो इसमें एक फैन टीवी पर धोनी को देखते हुए उनकी आरती उतारते हुए दिखाई दिया है। इस वीडियो को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि ज्यादातर फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर धोनी को भगवान मानते हैं।
माही (MS Dhoni) का ये वीडियो टॉस के दौरान का है जब वो टॉस के दौरान बोल रहे होते हैं तो एक फैन उन्हें टीवी पर देखते हुए ही आरती उतारने लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड गाना भी बज रहा है। बता दे कि चेन्नई के फैंस एमएस धोनी को थाला नाम से संबोधित करते है और वीडियो में भी कुछ इसी प्रकार का गाना बजते हुए सना जा सकता है।माही का ये वीडियो देखकर आप भी उनके लिए फैंस की दीवानगी का अंदाज़ा लगा सकते हैं।
Also Read: DC को सपोर्ट करने अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचा दिल्ली का शेर! पूरे सीजन से हैं बाहर।
क्या रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जॉयंट्स की ओर से पहले बैटिंग का न्योता मिलने पर चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बनाए। गायकवाड़ ने 37 गेंद में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 57 रन बनाए जबकि डेवोन कॉनवे ने 29 गेंद में 47 रन की पारी खेली। जवाब में लखनऊ की टीम सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी। सीएसके (CSK) की जीत के हीरो इंग्लिश क्रिकेटर मोईन अली रहे जिन्होंने चार विकेट हासिल किए।
Also Read: हेलमेट पर मारी गेंद! अल्जारी जोसेफ की रफ्तार भरी गेंद पर चोटिल हुआ ये खिलाड़ी।