Mitchell Marsh Wedding: आईपीएल के 16वें सीजन (IPL 2023) की शुरुआत होने के साथ सभी टीमों ने लगभग अभी तक 2 मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें से कुछ को जहां जीत हासिल हुई है, तो वहीं कुछ को अभी भी इस सीजन में अपनी पहली जीत का इंतजार है। इसी में एक टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की भी जो 2 मुकाबले खेलने के बाद अभी तक अपनी जीत का खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सके हैं।
Mitchell Marsh दिल्ली की टीम से हुए बाहर

पहले से ही कई समस्याओं से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की समस्या और बढ़ने जा रही है क्योंकि अगले कुछ मैचों में मिचेल मार्श कैपिटल्स को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे। बॉलिंग कोच जेम्स होप्स ने खुलासा करते हुए बताया कि मार्श (Mitchell Marsh Wedding) जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में वह अगले कुछ मैचों में दिल्ली के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। हालांकि, वह शादी करने के बाद वापस लौटेंगे और बाद के मैचों में उपलब्ध रहेंगे।
Also Read: SRH को लगा 13.25 करोड़ का झटका! 5 Min भी नहीं खड़ा रहे पाया ये खिलाड़ी।
मार्श ने ली है 7 दिनों की छूटी

मिचेल मार्श (Mitchell Marsh Wedding) के वापस अपने देश ऑस्ट्रेलिया लौटने की वजह उनकी शादी बताई गई है और वह आगामी 1 हफ्ता दिल्ली टीम के लिए खेलते हुए नजर नहीं, यानी आने वाले 2 से 3 मैचों में वह प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं होंगे। वो इन सात दिनों में अपनी मंगेतर ग्रेटा मैक (Mitchell Marsh and Greta Mack Wedding) से शादी करने वाले हैं। साल 2021 के सितंबर महीने में मार्श ने ग्रेटा को प्रपोज किया था।
Also Read: 40 साल के अमित मिश्रा ने पकड़ा हेरेटेंगेज कैच! Video देख चौके फैंस।
कब से शुरू हुई इन दोनो की लव स्टोरी

मिचेल मार्श (Mitchell Marsh and Greta Mack) ने ग्रेटा को ऑस्ट्रेलिया के फेमस द फार्म मार्ग्रेट रीवर के पास प्रपोज किया था। ग्रेटा मार्क द फार्म मार्ग्रेट रीवर के पास ही अपना बिजेनस संभालती है। इन दोनों के बीच काफी लंबे टाइम से रिलेशनशिप बना हुआ था। सगाई से पहले भी इन दोनों को कई बार पब्लिकली देखा गया था। मिचेल की पत्नी ग्रेटा को कई बार आईपीएल मैचों के दौरान भी स्टेडियम में मौजूद रहकर अपने पति की हौसला अफजाई करते हुए देखा गया है।