Dhoni-Gayle: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) को इन दिनों अक्सर बाहर देखा जाता है। धोनी जहां कुछ दिन पहले रांची स्टेडियम में भारतीय टीम का हौसला बढ़ाते नजर आए थे। वहीं अब माही वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के साथ उनकी हाल ही में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
बता दें कि आईपीएल 2023 से पहले धोनी ने क्रिस गेल से खास मुलाकात की हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की बॉन्डिंग देखकर फैंस काफी खुश हैं। गेल ने यह फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।

इस फ़ोटो को दोनों के फैंस द्वारा काफ़ी प्यार भी मिल रहा हैं। क्रिस गेल क्रिकेट की दुनिया से लग भग संन्यास ले चूके हैं और ऐसा माना जा रहा हैं की ये सीज़न माही का आखिरी सीजन हो सकता हैं। तो येलो आर्मी ये चाहेगी की वो माही को जीत के साथ विदा करे।

दरअसल, क्रिस गेल अभी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं क्योंकि वह एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। गेल ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और दोनों स्पष्ट रूप से मस्ती के मूड में नज़र अ रहे हैं।

आपको बता दें कि उन्होंने माही को टैग करते हुए कैप्शन में ‘लॉन्ग लिव द लेजेंड्स’ लिखा है। एक घंटे के अंदर ही गेल की पोस्ट को 70 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे। यह आंकड़ा अब 4 लाख को पार कर गया है।