Kl Rahul-Athiya Wedding: दोनों, भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी आज शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इससे पहले, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अथिया के पिता सुनील शेट्टी को शादी की शुभकामना दी थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक लोकेश राहुल की बारात दोपहर 2.30 बजे अथिया शेट्टी के घर पहुंचेगी। इसके बाद दोनों शाम चार बजे वो लोग फेरे करेंगे। शादी के बाद, युगल सार्वजनिक रूप से मीडिया के लिए तस्वीरें खिंचवाने के लिए दिखाई देंगे।
पत्ते में मिलेगा खाना

अथिया और राहुल की शादी में पारंपरिक तरीके से खाना परोसा जाएगा। दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार सभी मेहमान केले के पत्ते पर भोजन करेंगे। जाने-माने फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को इस शादी की फोटो खींचने का काम सौंपा गया है।
फोन लाना मना हैं

लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में इनवाइट किए गए मेहमानों को फोन नहीं लाने को कहा गया है। शादी में आए मेहमानों फोन नहीं लाएंगे। एसा इसलिए किया गया है ताकि शादी की विडियो और फ़ोटो लीक न हो पाए।
सिर्फ़ 100 मेहमान

राहुल और अथिया की शादी में 100 मेहमान शामिल होंगे। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खेल के दिग्गज मेहमानों में शामिल हैं। उनके अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां इस शादी में शामिल होंगी। शादी के बाद, राहुल और अथिया एक रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे। जिसमें सभी मेहमानों और दोस्तों को आमंत्रित किया गया है।