ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की चार मैचों की हाई-प्रोफाइल बॉर्डर गावस्कर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज से दिल्ली में शुरू हो रहा है। दूसरा टेस्ट मैच आज सुबह साढ़े नौ बजे (9:30 Am) दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान (Ferozeshah Kotla Ground) पर शुरू होगा।

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचने वाले हैं। इस टेस्ट मैच में विराट कोहली एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) जैसे दिग्गजों ने भी अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में इस अविश्वसनीय रिकॉर्ड को कभी नहीं तोड़ा है।

अगर विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज के दूसरे टेस्ट में 52 रन बना लेते हैं, तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25000 रन बना लिए होंगे। वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज होंगे। सक्रिय क्रिकेटरों में इस रिकॉर्ड को तोड़ने वाले विराट कोहली पहले बल्लेबाज होंगे।

Also Read: माही बनेंगे टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर! इस महान दिग्गज के फैसले से मचा बवाल।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली ने 24,948 रन बनाए हैं। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 34357 रन बनाए हैं। यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों ने भी अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में इस अविश्वसनीय रिकॉर्ड (Incredible Record) को कभी नहीं तोड़ा है। सौरव गांगुली के नाम 18575 रन हैं, जबकि महेंद्र सिंह धोनी के नाम 17266 रन हैं।

यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में 25000 रन नहीं बना सके।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 34357 रन

2. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 28016 रन

3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 27483 रन

4. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 25957 रन

5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 25534 रन 

6. विराट कोहली (भारत) – 24948 रन 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *