IPL 2023 Points Table: महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 साल बाद घर में धमाकेदार अंदाज में वापसी की। सीएसके ने आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर पहली जीत दर्ज की। सीएसके ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन ठोके और फिर लखनऊ सुपर जायंट्स को 205 रन पर रोककर 12 रन से जीत हासिल कर ली। चेन्नई की जीत के साथ ही (IPL 2023 Points Table) में बड़ा बदलाव आया है। ऐसे मे आम जा लीजिए की IPL 2023 Points Table) का हाल क्या है
क्या है IPL 2023 Points Table का हाल

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार 72 रनों से मैच को अपने नाम किया। जिसके बाद पॉइंट्स टेबल पर 2 अंकों के साथ टीम का नेट रनरेट भी 3.600 का देखने को मिला है। इस बड़ी जीत के चलते ही राजस्थान की टीम रनरेट के मामले में सभी टीमों से आगे है और आईपीएल 2023 (IPL 2023 Points Table) के प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बरकरार है
Also Read: 41 साल के धोनी ने IPL में रचा इतिहास, लगातार 2 छक्के लगाकर हासिल किया बड़ा मुकाम।
चेन्नई की जीत से RCB को हुआ फायदा

चेन्नई को जीत के बाद फायदा हुआ है। वहीं लखनऊ को नुकसान उठाना पड़ा है। इस जीत के बाद चेन्नई की टीम छठे स्थान पर आ गई है। वहीं लखनऊ की टीम ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। इस मैच की शुरुआत से पहले ये टीम दूसरे नंबर पर थी। लेकिन चेन्नई से मिली हार के बाद ये टीम दूसरे नंबर से खिसक कर तीसरे नंबर (IPL 2023 Points Table) पर आ गई है। लखनऊ के दूसरे स्थान से खिसकने का फायदा रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर को मिला है जो अब दूसरे नंबर पर है।
Also Read: CSK की जीत के बाद भी नाखुश दिखे एमएस धोनी, दे डाली कप्तानी छोड़ने की धमकी।
इन टीमों का खाता खोलना है बाकी

चौथे नंबर पर गुजरात टाइटंस है और पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है। आपको बात दें की अब तक 6 टीमों की जीत का खाता खुल चुका है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद चार ऐसी टीमें बची है जिन्हे अभी भी 2 अंक हासिल करना है। मुंबई इंडियंस आठवें, दिल्ली कैपिटल्स नौवें और सनराइजर्स हैदराबाद 10वें नंबर पर है।