IND vs NZ: हॉकी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद टीम इंडिया का वर्ल्ड कप का सपना टूट गया। भारतीय टीम क्वार्टरफाइनल से आगे बढ़ने में नाकाम रही। न्यूजीलैंड की टीम भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को पहले ही तोड़ चुकी है।
2019 के बाद से न्यूजीलैंड ने हॉकी और क्रिकेट के चार अहम मैचों में भारत को मात दी है। चलिए देखते हैं की न्यूजीलैंड ने भारत को कितनी बार प्रमुख मैचों में हराया है। 2021 टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ एक ग्रुप में रखा गया था।
टी-20 विश्व कप का सपना
भारत को पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारत को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ हर हाल में जीत की दरकार थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कीवी टीम ने फिर से भारत के सपने चकना चूर कर दिए।
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारत को कम स्कोर पर रोके रखा और कीवी बल्लेबाजों ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार से भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें चकनाचूर हो गईं। टीम इंडिया ने बाकी बचे मैच जीते लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का सपना

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला गया। टीम इंडिया शानदार फॉर्म में थी। उम्मीद की जा रही थी कि भारत अपने पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के टेस्ट चैंपियन बनने के सपने को भी तोड़ दिया।