Harmanpreet: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women’s Cricket Team) की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में खरीदा। मुंबई ने हरमनप्रीत (Harmanpreet) को 1.8 करोड़ रुपये में अपनी टीम में जोड़ा।

मुंबई फ्रेंचाइजी में दो भारतीय कप्तान होंगे। पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पहले ही आ चुके हैं। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अब उनके साथ शामिल हो गई हैं। मुंबई की फ्रेंचाइजी सबसे मजबूत बनती जा रही हैं।

आक्रामक बल्लेबाजी और ऑफ स्पिन करने वाली हरमनप्रीत इस नीलामी में मुंबई द्वारा खरीदी गई पहली खिलाड़ी बनीं। उन्हें खरीदने के लिए मुंबई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ना पड़ा। यूपी वॉरियर्स ने भी दिलचस्पी दिखाई, लेकिन मुंबई ने सबको परास्त करते हुए हरमनप्रीत को खरीद लिया। वह अभी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं।

मुंबई की टीम ने उनके लिए बोली लगाते ही हरमनप्रीत की खुशी और बढ़ गई। जब मुंबई ने उसे खरीदा तो वह बहुत खुश हुई। अन्य साथियों ने गले मिलकर उनका स्वागत किया। मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत का एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस का आभार भी व्यक्त किया हैं।

स्मृति मंधाना नीलामी की सबसे महंगी क्रिकेटर बनीं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनके लिए 3.4 करोड़ रुपये चुकाए। भारत के इस स्टार ओपनिंग बल्लेबाज की नीलामी सबसे पहले हुई। मंधाना के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई थी। आरसीबी ने फिर प्रवेश किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *