आप सोचते होंगे कि दुनिया का कोई ऐसा गेंदबाज नही है, जिसकी गेंद पर छक्का नहीं लगा होगा। आज हम आपको पांच ऐसे गेंदबाजों का नाम बताएंगे, जिनकी गेंदों पर एक भी छक्का नहीं लगा है। ये वो नाम हैं जिनकी गेंद पर छक्का लगाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन रहा है।
डेरेक प्रिंगल

इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज डेरेक प्रिंगल का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है जिनका जन्म केन्या में हुआ था।डेरेन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बल्लेबाज की थी। लेकिन मध्यम गति के तेज गेंदबाज के रूप में उन्हें पहचान मिली।
डेरेन ने इंग्लैंड टीम में 30 टेस्ट मैच खेले। जिसमें खिलाड़ी ने 5287 गेंदें फेंकी। लेकिन इनके द्वारा फेंकी गई किसी एक गेंद पर भी कोई बल्लेबाज छक्का ना लगा सका।
नील हॉक

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 1963 में ऑस्ट्रेलिया टीम से अपने कैरियर की शुरुआत की। नील हॉक ने अब तक कुल 27 मैच खेले हैं और उसमें 147 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं। जिसमे इन्होंने 6987 गेंदे फेंकी है और आज तक बल्लेबाज इनकी गेंदों पर छक्का नहीं लगा पाया
मुदस्सर नज़र

1970 से 1989 तक पाकिस्तान टीम से खेलने वाले मुदस्सर नजर कुल 76 टेस्ट और 112 वनडे खेले हैं। जिसमें इन्होंने कुल 5867 गेंदें फेंकी है। लेकिन कोई भी बल्लेबाज इनकी गेंद पर छक्का मारने में असमर्थ रहा है।
मोहम्मद हुसैन

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद हुसैन ने 1952 से 1923 तक पकिस्तान की ओर से प्रर्दशन किया। जिसमें उन्होंने 27 मैच खेले हैं उन्होंने इस दौरान 5910 गेंद फेंकी और 68 विकेट लिए। बता दें कि खिलाड़ी की गेंद पर भी कोई भी बल्लेबाज आजतक छक्का नहीं लगा पाया।
कीथ मिलर

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 55 टेस्ट मुकाबले खेलने वाले कीथ मिलर ने अपने करियर के दौरान 170 विकेट लिए हैं उन्होंने इस दौरान 10461 गेंदे फेंकी हैं, लेकिन आज तक एक भी बल्लेबाज इनकी गेंद पर छक्का मारने में सक्षम नहीं हुआ।