Dinesh Karthik on Umesh Yadav: क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी लगातार फाॅर्म में नहीं रहता है, फिर चाहे वह गेंदबाज हो या बल्लेबाज। एक क्रिकेटर के करियर में कोइ ना कोई ऐसा फेज जरूर आता है जब वह फाॅर्म में नहीं होता है। और उसे टीम में अपनी जगह से हाथ धोना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ भारतीय टीम के खिलाड़ी उमेश यादव (Umesh Yadav) के साथ।

बता दें कि क्रिकबज के शो ‘राइज ऑफ न्यूज इंडिया’ पर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने विदर्भ एक्सप्रेस के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज उमेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि उमेश यादव (Umesh Yadav) ने अपने करियर के दौरान काफी मुश्किलों का सामना किया है।

Dinesh Karthik on Umesh Yadav

कार्तिक(Dinesh Karthik) के मुताबिक किस तरह से इन सब चुनौतियों को पार पाते हुए उमेश यादव ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। उमेश यादव(Umesh Yadav) उन शीर्ष तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं जिन्होंने भारत की कई जीत में अहम भूमिका निभाई है।

दिनेश कार्तिक ने दिया भावुक बयान

क्रिकबज्ज पर बातचीत के दौरान दिनेश कार्तिक(Dinesh Karthik) ने कहा, ‘आपको समझना होगा कि उमेश यादव की जड़ें क्या हैं। वो एक कोल माइनर के बेटे हैं। उन्होंने पुलिस में जाने की कोशिश की थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और फिर फास्ट बॉलिंग की तरफ उन्होंने अपना रुख कर लिया।’

उन्होंने कहा, ‘2008 में उन्होंने विदर्भ के लिए खेलना शुरू किया और 2010 में इंडियन टीम में जगह बना ली। काफी तेजी से वो आगे बढ़े। फिर एक सीमा तक वो आगे गए और वहां से आगे नहीं बढ़ पाए। जब किसी क्रिकेटर के साथ ऐसा होता है तो फिर आपको उसके लिए फील होता है।’

दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘उन्हें भी दुख हुआ होगा उमेश यादव(Umesh Yadav) को कई बार नजरंदाज किया गया और इससे वो दुखी जरुर हुए होंगे। कई बार आकर उन्होंने दो या तीन विकेट लिए लेकिन इसके बावजूद टीम में जगह नहीं बना पाए। उन्हें टीम (team India) से बाहर कर दिया गया। मेरे हिसाब से उनके लिए सबसे मुश्किल समय वो रहा होगा जब वो ऑक्शन में अनसोल्ड (unsold) हो गए थे। इससे उन्हें काफी बुरा लगा होगा।’

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *