आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ( Brett Lee )भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे पसंदीदा व्यक्ति हैं। ये एक ऐसे ऑस्ट्रेलियाई हैं, जिनको इंडिया और इंडिया के लोगो से बेहद लगाव रहा है। केवल ब्रेट ली नहीं भारत के लोग भी उन्हें बेहद पसंद करते हैं।

जहां मैदान के अंदर इस खिलाड़ी को इनकी घातक गेंदबाज़ी के लिए जाना जाता है वहीं मैदान के बाहर इन्हें आकर्षक और मजाकिया अंदाज के लिए बहुत ही पसंद किया जाता है। आपको बता दें कि ब्रेट ली ( Brett Lee) की इंडिया में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी है।

आपको जानकर खुशी होगी कि ब्रेट ली ने एक इवेंट में कहा कि भारत उनका ‘दूसरा घर’ है। वर्ष 2013 में एक साक्षात्कार के दौरान इस तेज गेंदबाज ने खुलासा किया था कि भारत की उनके दिल में एक अलग जगह है, क्योंकि वह लंबे समय से देश का दौरा कर रहे हैं।

ब्रेट ली ( Brett Lee)का कहना है कि उन्हें भारत की संस्कृति से बहुत लगाव है, जो उन्होंने अपनी हर भारत यात्रा पर देखा था। ब्रेट ली ने बताया कि भारत के लोगों ने उन्हें अपने बेटे के रूप में प्यार दिया है। और उन्हें भी भारत जैसा अपनापन कहीं और नहीं मिला।

ब्रेट ली सिडनी के रहने वाले हैं यह उनका पहला घर है। लेकिन ब्रेट ली के मुताबिक़ भारत उनका दूसरा घर है, क्योंकि उन्होंने अपना अधिकांश समय भारत में बिताया है। जहां उन्होंने सबसे ज्यादा समय बिताया है वह जगह है मुंबई। ब्रेट ली के मुताबिक़ यहां ऊधम और हलचल है, क्रिकेट, प्रशंसक, भोजन और संस्कृति है। यहां पर हमेशा कुछ न कुछ नया होता है। कभी-कभी जब आप किसी जगह पर जाते हैं, तो वहां पर ऊब जाते हैं क्योंकि 9 बजे के बाद सब कुछ बंद हो जाता है। लेकिन मुंबई कभी बंद नहीं होती है।