Athiya Shetty Celebrates KL Rahul Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) बी-टाउन के न्यूली वेड्स कपल हैं, जिन्होंने जनवरी 2023 में शादी रचाई थी। फिलहाल, ‘आईपीएल 2023’ में बिजी राहुल आज यानी 18 अप्रैल 2023 को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैंलखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का 18 अप्रैल को जन्मदिन होता है। इस खिलाड़ी ने अपनी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और पत्नी अथिया शेट्टी के साथ जन्मदिन मनाया।
Also Read: IPL के नियमों को तोड़ना विराट कोहली को पड़ा भारी, BCCI ने सुनाई बड़ी सजा।
Athiya Shetty ने शेयर की अनसीन फोटोज

सोशल मीडिया पर केएल राहुल (KL Rahul) की कई तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें वो होटल रूम में जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने काले और सफेद रंद की टी शर्ट पहनी हुई थी। वहीं उनके साथ अथिया भी इसी रंग के कपड़ों में नजर आई। राहुल ने केक काटा और फिर अपने साथी खिलाड़ियों को भी खिलाया। राहुल को क्रिकेट जगत से तो शुभकामनाएं मिल ही रही हैं साथ ही साथ उन्हें अपने ससुराल से बधाई मिली।
रात को केएल राहुल के लिए फ्रेंड्स और पत्नी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने एक पार्टी भी रखी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब सुनील शेट्टी ने भी दामाद को खास अंदाज में विश किया है। सुनील शेट्टी ने अपने दामाद केएल को उनकी अथिया के साथ शादी की एक अनसीन तस्वीर शेयर कर बर्थडे विश किया है। इसी के साथ सुनील शेट्टी ने लिखा , “आप हमारे जीवन में धन्य है, जन्मदिन मुबारक हो बाबा।” अथिया के भाई अहान शेट्टी ने भी केएल राहुल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो भाई।”
Also Read: रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, IPL में ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने।
कब से शुरू हुई अथिया शेट्टी और केएल राहुल की प्रेम कहानी

बता दें, अथिया और केएल राहुल (Athiya Shetty and KL Rahul) ने 23 जनवरी 2023 को शादी की थी। इस कपल की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। उस वक्त अथिया और राहुल की मुलाकात उनके एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों को एक दूसरे की कंपनी पहली नजर में पसंद आई, जिसके बाद बातों और मुलाकातों का सिलसिला शुरु हो गया। दोनों के बीच अच्छी और गहरी दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये दोस्ती कब प्यार में तब्दील हो गई इसका अंदाज दोनों को नहीं हुआ।