WPL 2023 RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के निराशाजनक विमेंस प्रीमियर लीगे के पहले सीजन में सोफी डिवाइन (Sophie Devine) की आतिशी पारी जामकर खेली है। महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे ताबड़तोड़ पारी खेलने वाली सोफी डिवाइन ने यही कारनामा भारतीय लीग में भी कर दिखाया है।
99 रन की बेहतरीन पारी
18 मार्च की रात को करो या मरो मुकाबले में आरसीबी का सामना गुजरात जाएंट्स से हुआ था। जहां सोफी डिवाइन (Sophie Devine) की ओर से मात्र 33 गेंदों के भीतर 99 रन की करिश्माई पारी खेली गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका नाम छाया हुआ है और फैंस उनकी तारीफ में जमकर तारीफे कर रहे हैं।
WHAT. AN. INNINGS. 🔥
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 18, 2023
The whole stadium applauds! We are in disbelief but Sophie has to depart. 💔#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #SheIsBold #WPL2023 #RCBvGG pic.twitter.com/JRWFztHO1i
सोफी डिवाइन ने अकेले उड़ाकर रख दी गुजरात की धज्जियांरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भले ही विमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन कुछ खास नहीं गुजर है। लेकिन सोफी डिवाइन (Sophie Devine) की ओर से खेली गई 99 रन की पारी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है।
18 मार्च की रात को प्लेऑफ़ की उम्मीदों को मजबूती देने के इरादे से उतरी आरसीबी का सामना गुजरात जाएंट्स से हुआ था। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए जाएंट्स की ओर से 189 रन का लक्ष्य निर्धारित किया था। आमतौर पर 20 ओवर के खेल में यह लक्ष्य काफी बड़ा साबित होता है।

लेकिन डिवाइन की पारी के बूते बैंगलोर की टीम ने इस लक्ष्य को मात्र 15.3 ओवर के भीतर 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। उनकी इस पारी में 9 चौके और 8 दनदनाते छक्के शामिल थे, जिसमें से एक सिक्स 94 मीटर का था। इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का मुजायरा देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने सोफी डिवाइन (Sophie Devine) पर जमकर प्यार बरसाया है। जिसका एक नमूना आप नीचे देख सकते हैं।
Sophie पर फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
सोफी डिवाइन शतक से भले ही चूक गईं हों, लेकिन उनकी ये पारी सैकड़ों शतकों से बड़ी थी, #SophieDevine #RCBvGG #WPL2023
— Puneet Sharma (@KafirChandausvi) March 18, 2023
7pCwBeHf6pa0NEA&s=19https://twitter.com/viplnt/status/1637138962518257664?t=ikkZG55cYGaS_htPPKvSpg&s=19