WPL 2023:  WPL 2023 का 12वां मुकाबला मुंबई के बेबोर्न स्टेडियम में खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 55 रनों से पराजित किया।

इस लीग के 12वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रनों का तगड़ा स्कोर खड़ा किया | जवाब में गुजरात जायंट्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 109 रन ही बना पाए। आपको बता दें कि  12वां मैच जीतकर मुंबई ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की| टूर्नामेंट में अभी तक मुंबई को एक बार भी हार का सामना नहीं करना पड़ा। इस तरह से यह  टीम 10 अंक लेकर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है।

मुंबई इंडियंस और गुजरात जॉइंट्स के बीच खेले गए 12 वे मैच में गुजरात जॉइंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को पहले ही ओवर में बहुत बड़ा झटका लगा। क्योंकि मुंबई इंडियन की ओपनर हेली मैथ्यूज को एश्ली गार्डनर ने खाता खोले बिना ही पवेलियन वापस लौटा दिय।

इस टीम की दूसरी ओपनर यास्तिका भाटिया और नताली सीवर ने कुछ हद तक टीम को मजबूत किया। इन दोनो खिलाड़ियों ने 75 रनो की साझेदारी की। जिसमें सीवर के बल्ले से 36 रन और यास्तिका के बल्ले से 44 रन निकले।  कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी की और एमेलिया केर के साथ मिलकर स्कोर को 135 तक पहुंचाया।

केर 19 रन बनाकर पवेलियन लौटी। लेकिन अंत में बहुत जल्दी जल्दी  विकेट चटकने की वजह से आखिरी के तीन ओवरों में मुंबई इंडियंस सिर्फ 27 रन ही बना पाई। बता दें कि हरमनप्रीत ने 51 रन जड़े जिसमें दो छक्के भी शामिल हैं।

MI के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही| गुजरात टीम की सलामी बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में चल रहीं सोफिया डंकली अपना खाता भी नहीं खोल पाईं और पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गईं।

एस मेघना ने भी 17 गेंदों का सामना करते हुए केवल 16 रन ही बना पाए। एनाबेल सदरलैंड अपना खाता खोले बिना ही 34 के स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुईं। हरलीन देओल ने 22 रनों की पारी खेली। जबकि एश्ली गार्डनर केवल 8 रन का ही योगदान दे पाईं। इस तरह टीम ने पचास रनों के अंदर ही अपने पांच विकेट खो दिए। इसके बाद कप्तान स्नेह राणा ने 22 रन बनाए। सुषमा वर्मा ने नाबाद 18 रन बनाये। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए नताली सीवर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *