India vs New Zealand 3rd ODI- भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपना शानदार शतक पूरा किया। जिसके बाद वह भावुक हो गए। वो कहते हैं न शेर अगर कुछ दिन शांत बैठ जाए ,तो इसका मतलब यह नहीं कि अब वह जंगल में चूहों का राजा होने लगेगा।

कुछ ऐसा ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ देखने को मिला। जंगल में एक बार फिर बब्बर शेर की दहाड़ सुनने को मिली। एक बार फिर लंबे समय के बाद हिट मैन ने सारी बंदिशों को तोड़ते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी अंदाज में 509 दिन के बाद शतक जड़ा है। जिसके बाद रोहित शर्मा का यह खास शतक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पिछले कुछ महीनों से रोहित शर्मा का बल्ला शांत बैठा हुआ था। उनका बल्ला कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा रहा था। खासकर t20 वर्ल्ड कप 2022 में उनके खराब फॉर्म की वजह से भारत को हार का सामना भी करना पड़ा था। लेकिन नए साल में रोहित शर्मा ने अपने पुराने अंदाज में वापसी की है। और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने अपने फॉर्म में लौटने का ट्रेलर दिखाया था। लेकिन पूरी तस्वीर उन्होंने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर साफ कर दी है।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सीरीज पहले ही जीत ली है। लेकिन आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पहली गेंद से ही बड़े-बड़े चौके और छक्के लगाना शुरू कर दिए और फिर महज 26 ओवर के भीतर 83 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने अपना शतक पूरा किया। जिसमें उनके बल्ले से 9 चौके और 6 छक्के भी देखने को मिले।

रोहित शर्मा के शतक पर झूम उठे सूर्या और विराट

रोहित शर्मा के शतक लगाने के बाद विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव कुछ अलग ही अंदाज में जश्न मनाते हुए दिखे। रोहित शर्मा ने भी शतक के बाद कुछ अलग अंदाज में जश्न मनाया। और ऐसा होता भी क्यों नहीं रोहित शर्मा ने काफी लंबे समय बाद अपना शतक मारा है। और आलोचकों के मुंह पर तमाचा जड़ दिया।

रोहित शर्मा ने कुछ सेकेंड तक तो आसमान में देखा और भगवान का शुक्रिया अदा किया। वही ड्रेसिंग रूम से बैठे हुए विराट कोहली और सुजीत कुमार यादव ने भी इस मौके का फायदा उठाया और खुशी से झूम उठे। दोनों खिलाड़ी अपनी कुर्सी से उठकर तालियां बजाने लगे और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *