भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है। पहला मुकाबला रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने विस्फोटक शुरुआत दी। उन्होंने 4 ओवर में ही टीम का स्कोर 37 रन हो गया था। फिन एलेन ने वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के खिलाफ 5वें ओवर की पहली गेंद पर भी छक्का मार दिया।

इन दोनों ने पहले चार ओवर में जिस अंदाज में बैटिंग की ऐसा देखकर लग रहा था कि किवी टीम बड़ा स्कोर बना देगी। लेकिन तभी पांचवां ओवर डालने आए सुंदर ने एक ही ओवर में मैच पलट दिया। दरअसल इस मैच में इंडियन टीम के युवा स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने एक कमाल का कैच पकड़ा। वॉशिंगटन सुंदर ने फुल लेंथ डाइव के जरिए कैच लपक मार्क चैपमैन को पविलियन भेजा।

Washington Sundar ने पकड़ा अदभुत कैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20आई मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर एक अद्भुत कैच देखने को मिला। उनके इस कैच ने ना सिर्फ बल्लेबाज को सस्ते में पवेलियन भेजने का काम किया, बल्कि जिस अंदाज में कैच लपका उससे सभी को हैरान कर दिया। एलन पूरे विस्फोटक मूड में दिख रहे थे, लेकिन वाशिंगटन ने ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें शिकार कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

फिन एलेन ने वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ पहली गेंद पर भी छक्का मार दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर हालांकि वो डीप में फील्डिंग कर रहे सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद मार्क चैपमैन क्रीज पर उतरे। सुंदर ने लगातार तीन गेंदों पर चैंपमैन को फंसाया। फिर ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क चैपमैन ने इसे लॉन्ग ऑफ पर धकेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में गई। वहीं वॉशिंगटन ने गेंद पर नजर अड़ाते हुए दाैड़ लगाकर हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से गेंद को लपक किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *