टीम इंडिया के ‘मिस्टर 360’ सूर्यकुमार यादव इस समय टीम के अहम सदस्य बनकर उभरे हैं। सूर्यकुमार यादव की लव लाइफ उनके क्रिकेट करियर जितनी ही दिलचस्प रही है। सूर्यकुमार यादव की कॉलेज लव स्टोरी कम ही जानी जाती है। सूर्यकुमार की पत्नी उनकी स्तम्भ हैं।

सूर्यकुमार यादव ने 2016 में देविशा शेट्टी से शादी की हैं। जो दक्षिण भारत से संबंध रखती हैं। देविशा शेट्टी का जन्म 1993 में मुंबई शहर में हुआ था। सर्यकुमार यादव और देवीशा शेट्टी पहली बार मुंबई के पोद्दार कॉलेज ऑफ आर्ट्स में मिले थे।

कॉलेज के एक कार्यक्रम में देवीशा के नृत्य प्रदर्शन से सूर्या मंत्रमुग्ध हो गए थे। देविशा शेट्टी को कॉलेज के समय से ही डांस का शौक है। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत डांस प्रोग्राम से हुई थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया था।

देवीशा ने 2013 से 2015 तक ‘द लाइटहाउस प्रोजेक्ट’ नामक एक एनजीओ के लिए एक स्वयंसेवक के रूप में काम किया था। वह सामुदायिक सेवा में भी शामिल हैं। देविशा शेट्टी को अक्सर मैदान पर सूर्यकुमार यादव की मदद करते देखा गया है।

सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी अभी भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और उनकी तस्वीरों को उनके फॉलोअर्स खूब पसंद करते हैं। उनके फॉलोवर्स भी अच्छे खासे हैं। उनकी और सूर्या कुमार की जोड़ी उनके फैंस को काफ़ी पसंद आती हैं।