Murali Vijay Retiremen: भारत इस समय न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रहा है। इस सीरीज के बीच में टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने एक अहम फैसला लिया है। इस खिलाड़ी ने अप्रत्याशित रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

पिछले चार साल में इस खिलाड़ी ने भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। एमएस धोनी की कप्तानी में इस खिलाड़ी को कई मौके मिले थे, लेकिन 2020 के बाद से उन्होंने भारतीय घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया। भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज मुरली विजय काफी समय से नहीं खेल पा रहे हैं।

मुरली विजय को कभी भारत का सबसे महत्वपूर्ण टेस्ट खिलाड़ी माना जाता था। उन्होंने 38 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। मुरली विजय ने सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान किया है।

मुरली विजय ने 2008 में टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। मुरली विजय ने 61 टेस्ट, 17 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और नौ ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

उन्होंने इन टेस्ट मैचों में 38.29 की औसत से 3982 रन, वनडे में 21.19 की औसत से 339 रन और टी20 में 18.78 की औसत से 169 रन बनाए हैं। मुरली विजय का आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में दोबारा मौका नहीं मिला।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *