Suryakumar Yadav Injury: इन दिनों सूर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश है और उनके सितारे फीके हैं। मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज को कुछ परेशानी हो रही है। यहां तक कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच के दौरान भी सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा अनुभव किया, जिससे दर्शक हैरान रह गए। कोटला में खेले जा रहे मैच में कैच के दौरान सूर्यकुमार यादव को चोट लग गई (Suryakumar Yadav Injury)। लॉन्ग ऑन पर सूर्यकुमार यादव को फील्डिंग के दौरान चोट लग गई।
बाल-बाल बचे SKY
बता दें कि अक्षर पटेल (Akshar Patel) के कैच में सूर्यकुमार यादव चोटिल (Suryakumar Yadav Injury) हो गए। 17वें ओवर में जब अक्षर पटेल ने बेहरेनडोर्फ (Behrendorff) की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया तो गेंद ठीक से कनेक्ट नहीं हुई और लॉन्ग ऑन पर तैनात सूर्यकुमार यादव ने आसान कैच लपक लेने की पूरी कोशिश की। सूर्यकुमार हालांकि कैच नहीं उतार पाए। गेंद सूर्या के हाथ के बीच से होते हुए उनकी आंख के करीब लगी।
Suryakumar Yadav Injury की वजह से हो सकते है IPL से बाहर
गेंद लगने के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) बैठ गए। उन्हें तुरंत पिच से हटा दिया गया। सूर्यकुमार यादव की बेचैनी के कई संकेत थे। गेंद सूर्या की आंख से बचती हुई गई जो की कमाल की चीज थी। अगर गेंद एक इंच भी नीचे गिरती तो सूर्यकुमार यादव की आंख को काफी नुकसान हो सकता था।

बता दें कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में मौका मिला, लेकिन वह बल्ले से नाकाम रहे थे। इसके बाद वह वनडे सीरीज में तो लगातार तीन बार गोल्डन-डक (Golden- Duck) का शिकार बने। वहीं, सूर्यकुमार का बल्ला आईपीएल 2023 (IPL 2023) में भी खामोश नजर आ रहा है। दो मैचों में सूर्या ने कुल 16 रन बनाए है। ऐसे में उनके इस तरह चोटिल होने के बाद मुंबई टीम मुश्किल में नजर आ रही है।
Also Read: गौतम गंभीर ने IPL 16 में बेंगलुरु के दर्शकों का किया अपमान! भड़क उठे फैंस।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ, रिले मेरिडेथ।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11
पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, यश धुल, रोवमेन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया, मुस्ताफिजुर रहमान।